फ़िलिस्तीन के क़ानूनी प्रधानमंत्री इस्माईल हनिया ने एक बार फिर ज़ायोनी शासन के विरुद्ध प्रतिरोध के जारी रहने पर बल दिया है। उन्होंने बुधवार को ज़ायोनी शासन की जेल से स्वतंत्र हुए फ़िलिस्तीन के फ़ुटबाल खिलाड़ी मुहम्मद सरसक से भेंट में ज़ायोनी जेल में उनके डटे रहने की प्रशंसा करते हुए कहा कि ज़ायोनी शासन के विरुद्ध अपने प्रतिरोध को जारी रखकर फ़िलिस्तीनी बंदी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। इस्माईल हनिया ने ज़ायोनी जेल में बंद फ़िलिस्तनी बंदियों पर हो रहे अत्याचारों की निंदा करते हुए बल दिया कि फ़िलिस्तीन की क़ानूनी सरकार समस्त बंदियों को स्वतंत्र कराने हेतु अपने प्रयास जारी रखेगी। ज्ञात रहे कि फ़िलिस्तीन के फुटबाल खिलाड़ी मुहम्मद सरसक अपनी गिरफ़्तारी के विरुद्ध तीन महीनों से भूख हड़ताल पर थे जिन्हें मंगलवार को स्वतंत्र किया गया।समाचार समाप्त......166
11 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 328735
फ़िलिस्तीन के क़ानूनी प्रधानमंत्री इस्माईल हनिया ने एक बार फिर ज़ायोनी शासन के विरुद्ध प्रतिरोध के जारी रहने पर बल दिया है..........